जोधपुर भवन क्रमांक 3 का उद्घाटन अहमदाबाद/ अखिल भारतीय माली समाज संस्थान जोधपुर के महामंत्री किशोर सिंह सोलंकी ने बताया कि हरिद्वार में 2 जोधपुर भवन संचालित है।

जोधपुर भवन क्रमांक 3 का उद्घाटन अहमदाबाद/ अखिल भारतीय माली समाज संस्थान जोधपुर के महामंत्री किशोर सिंह सोलंकी ने बताया कि हरिद्वार में 2 जोधपुर भवन संचालित है।
अब अहमदाबाद में जोधपुर भवन क्रमांक 3 आरोग्य भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र गहलोत विशेष अतिथि विधायक डीसा प्रवीण भाई माली,राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, पूर्व मेयर जोधपुर राजेंद्र सिंह सोलंकी,शिक्षाविद निर्मल गहलोत ने किया। जोधपुर संस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल पवार ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,मंत्री अविनाश गहलोत का शुभकामना संदेश अध्यक्ष बाबूलाल पवार द्वारा पढ़कर सुनाया गया। वरिष्ठ समाज सेवी, शिक्षाविद देवचंद देवड़ा,वरिष्ट समाजसेवी हिमताजी गहलोत,
पूर्व सांसद सुरेंद्रनगर शंकर भाई, सिरोही के रघुभाई देवड़ा, महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम गहलोत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल कच्छावा, उपाध्यक्ष हिम्मतभाई सोलंकी,महासचिव रामनारायण चौहान दिल्ली, ने भवन निर्माण के दानदाताओं/भामाशाहों,का सम्मान किया। समारोह में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के प्रतिनिधीगणों ने भाग लिया। इस भवन के उद्घाटन के पश्चात अब यात्रियों को ठहरने की सुविधा प्रारंभ हो गई है। संस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल पवार, इंजीनियर अशोक सिंह भाटी, प्रेम सिंह देवड़ा एवं संस्थान की पदाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने संस्थान निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार प्रकट किया।




