सोशल

राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक, शैक्षणिक स्तर पर जन जागरण की पहल अहमदाबाद।

महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम गहलोत की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित हुई। जिसमे संस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने जोधपुर माली भवन में भाग लिया। मीटिंग। जिसमें दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मीटिंग प्रस्तावों पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रादेशिक इकाइयों की स्थापना, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्तर पर जन जागरण लाना।

 

समाज उत्थान के लिए मिलकर काम करेंगे। संस्थान द्वारा प्रयास किया जाएगा की रोजगार मूलक शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण,सामाजिक उत्थान के लिए फुले दंपति के आदर्शों को अपनाने, समाज में व्याप्त रीति रिवाज कुरुतियों को दूर करना। सामूहिक विवाह,परिचय सम्मेलन, सत्यशोधक या वैदिक रीति से जगह आयोजित करना आयोजित करना। समाज की पत्र पत्रिकाओं को बढ़ावा देना। समाज की धर्मशाला में होनहारों को प्रोत्साहन देने के लिए कैंप लगाकर उन्हें रोजगार के अवसर हेतु मार्गदर्शन करना।

समाज के जनप्रतिनिधियों,को प्रतिनिधित्व हेतु सहयोग करना। आपसे भाईचारा स्थापित करना। सभी शाखाओं के अपने-अपने काम करने के साथ एक सूत्र में करने के लिए प्रयास करना। दिल्ली में स्थापित यूपीएससी के छात्रों के लिए छात्रावास का संचालन करना। विभिन्न समितियों का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। प्रस्तावित विषयों पर प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किया। संस्थान को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की पहल जारी रखी जाए। संस्थान द्वारा प्रकाशित शिक्षा इशारा को राष्ट्रीय स्तर पर भिजवाने का प्रयास किया जाए। संस्थान के पूर्व अध्यक्ष शंकरराव लिंगे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल कच्छावा,

उपाध्यक्ष एन एल नरेंद्र बाबू, बाबूलाल पवार, ओंकार मल सैनी, किशोर कन्हेरे, सुरेश दिवाकर यादव, महासचिव रामनारायण चौहान, संयुक्त सचिव एडवोकेट अनुभव चंदेल, रामप्रसाद सैनी, कोषाध्यक्ष ग्यारसीलाल सैनी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकारणी के सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए आभार प्रकट किया। गुजरात इकाई के अध्यक्ष अर्जुन माली द्वारा सभी प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। (रामनारायण चौहान) महासचिव

HTML img Tag Simply Easy Learning
[gspeech-button]
HTML img Tag Simply Easy Learning
लिंगे उद्योग समूहाचा उपक्रम Simply Easy Learning
HTML img Tag Simply Easy Learning

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button