13वा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप दिल्ली।

13वा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप दिल्ली।
महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान एवं खिलता कमल के तत्वाधान में निशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप अग्रवाल शॉपिंग प्लाजा रोहिणी में श्री जयराम बिल्डर के सहयोग से संपन्न हुआ। जिसमें 224 महिला, पुरुषों का हेल्थ चेकअप हुआ। जिसमें बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, आंखें, दांत, फिजियोथैरेपिस्ट,जनरल फिजिकल, ईसीजी आदि का लाभ फोर्टीज हॉस्पिटल,अन्य मेडिकल टीम ने जांच की।
इस अवसर पर सावित्रीबा ज्योतिबा फुले ट्रस्ट के सैटलार महावीर सैनी, संस्थान के महासचिव रामनारायण चौहान, संयुक्त सचिव रामप्रसाद सैनी, प्रधान श्यामलाल, प्रवीण शर्मा,एड डी पी सैनी आदि समिति के सदस्यों ने मेडिकल टीम एवं लाभार्थियों का आभार प्रकट किया। महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम गहलोत, पूर्व अध्यक्ष शंकरराव लिंगे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल कच्छावा, महासचिव रामनारायण चौहान, संयुक्त सचिव आर पी सैनी, एडवोकेट अनुभव चंदेल, पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संस्थान की कल्याणकारी सेवा में योगदान देने वालों का हार्दिक आभार प्रकट किया। (रामनारायण चौहान) महासचिव, महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान, दिल्ली।




