प्रेमनारायण परमार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित उज्जैन।

प्रेमनारायण परमार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित उज्जैन।
श्री गुजराती रामी माली समाज मध्य प्रदेश का चुनाव समाज की नर्सिंगघाट धर्मशाला में आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी विनोद मकवाना ने बताया कि 92 वोटों में से 90 वोट डाले गए। जिसमें प्रेमनारायण परमार तराना को 49 एवं पूनमचंद माली बीजलपुर को 41 वोट हासिल हुए। इस प्रकार आठ वोट से प्रेम नारायण परमार को चुनाव अधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उपस्थित समाजजनों एवम पूर्व अध्यक्ष नारायण जाधव ने बधाई देते हुए समाज के उत्थान में निरंतर सहयोग करने,
सामाजिक गतिविधियां संचालित रखने का आह्वान किया। महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम गहलोत, पूर्व अध्यक्ष शंकरराव लिंगे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल कच्छावा, महासचिव रामनारायण चौहान, कोषाध्यक्ष ग्यारसी लाल सैनी, संयुक्त सचिव रामप्रसाद सैनी, एड अनुभव चंदेल तथा पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रेम नारायण परमार को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई घोषित की। (रामनारायण चौहान) महासचिव महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान दिल्ली।




